मउंटेन मैन वरद राज स्वामी का निर्देशक के तौर पर डेब्यू फिल्म #कबाड़ दि कवाइन/ आज 13 फरवरी ओटीटी वुट प्लेटफार्म पर रिलीज़ हो रही है। वरद राज स्वामी जी बहुत ही तज़ुर्बे कार साहित्यक नाट्य शैली के साथ साथ सिनेमा की बारिकियां और टेक्निकल समझ रखने में महारत रखते हैं। आज नेटफ्लिक्स, बाला जी, उल्लू जैसे ओटीटी पर जहां वेब सीरीज में क्राइम और सेक्स को परोसा जा रहा है वहीं वरद जी बिल्कुल भीड़ से हट कर #कबाड़ दि कवाइन लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का शीर्षक बहुत ही आकर्षक है कबाड़ दि कवाइन जिसमें एक कबाड़ी वाला शहर की गलियों के चक्कर लगाता है और इसी दरम्यान पैसों से लबरेज़ और मुहब्बत की गढ़ती हुई कहानी कहती हैं। इस फिल्म की खासियत यह है कि मध्यम वर्ग को छूते हुए आलिशान बंगलों में रहने वाले को भी अपनी योर आकर्षित करेगा। ठीक उसी तरह जिस तरह दशरथ मांझी के गहलोत के पहाड़ों का सीना चीर कर प्यार में रास्ता बना दिया ठीक उसी प्रकार विवान शाह अभिनित और बतौर डेब्यू निर्देशक के तौर पर वरद राज स्वामी #कबाड़ दि कवाइन ओटीटी प्लेटफार्म पर परचम लहराएगा। इस फिल्म में विवान शाह, ज़ोया अफ़रोज़, इमरान हसनी, अभिषेक बजाज, भगवान तिवारी और अतुल श्रीवास्तव हैं। लेखक शहज़ाद अहमद और वरद राज स्वामी, बैक ग्राउंड म्यूजिक बापी तुतुल का है। इस मज़ेदार फिल्म को देखने के लिए अपने घर पर वुट प्लेटफार्म पर देखिए और आनंद लिजिए।
उमर फारूक की रिपोर्ट.


























