बंगाल ब्यूरो /सिलिगुड़ी में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बोली जीतेगी आपकी बेटी,PM मोदी पर पलटवार, कहा- परिवर्तन बंगाल नहीं दिल्ली में होगा
उमर फारुख की रिपोर्ट /सिलिगुड़ी में ममता बनर्जी का PM मोदी पर पलटवार, कहा- परिवर्तन बंगाल नहीं दिल्ली में होगा.ईंधन की बढ़ती कीमतों के विरोध में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को ‘पदयात्रा’ का आयोजन किया है. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरोपों पर पलटवार किया है. वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पर नोट के बदले वोट के आरोप लगाए हैं. खास बात है कि पीएम मोदी भी बंगाल में हैं. वे राजधानी कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड मैदान पर बंगाल की जनता को संबोधित कर रहे हैं.बंगाल की जनता अपने बेटी को जानती है और जीत बेटी की होगी.