नई दिल्ली, कौशलेंद्र पराशर : देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आज सुबह सीने में तकलीफ महसूस होने के बाद आर्मी हॉस्पिटल जे जाया गया. जिसके बाद उनका वहां रुटीन चेकअप किया जा रहा है. हॉस्पिटल के जारी किए गए बयान के मुताबिक उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही रही है, फिलहाल उनकी हालत स्थिर है.
राष्ट्रपति के अस्पताल में भर्ती होने के बाद बांग्लादेश दौरे पर मौजूद पीएम मोदी ने उनका हाल जाना. पीएमओ की तरफ से ट्वीट किया गया है. पीएमओ के ट्वीट के मुताबिक ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति जी के बेटे से बात की है, उन्होंने राष्ट्रपति के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनकी सलामती के लिए प्रार्थना की है.
राष्ट्रपति ने 3 मार्च को लगवाई थी कोरोना वैक्सीन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाल ही में कोरोना वैक्सीन लगवाई थी. राष्ट्रपति ने आरआर अस्पताल में ही COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज ली थी. वो अपनी बेटी के साथ अस्पताल पहुंचे थे और उन्होंने कोरोना वैक्सीन लगवाई थी. इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों का धन्यवाद करते हुए पात्र लोगों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की थी.