लखनऊ ब्यूरो /लखनऊ इन्दिरा नगर सेक्टर 11 के चौराहे पर छत्र पति शिवाजी महाराज की मूर्ति लगवाने हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी से मांग की गई
सौरभ निगम की रिपोर्ट /कल छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर इंदिरा नगर आवासीय महासमिति ने सुशील कुमार बच्चा के निवास स्थान पर छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उनको याद किया। इस अवसर पर इंदिरा नगर आवासीय महासमिति के अध्यक्ष देवी शरण त्रिपाठी, महासचिव सुशील कुमार बच्चा, नितिन सिंह पटेल, श्रीमती सरिता वर्मा, गंगा शरण श्रीवास्तव, रामनरेश त्रिवेदी, सुरेश पांडे,सुभाष शर्मा, प्रदीप सिंह गुड्डू डॉक्टर आर.पी. सिंह, अजयपाल सिंह आदि लोग उपस्थित थे।