पटना ब्यूरो /स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त सचिव रविशंकर चौधरी की पटना एम्स में मौत, मुख्यमंत्री नीतीश की बड़ी घोषणा -आईoजीoआईoएमoएसo में कोरोना मरीजों का खर्च बिहार सरकार के जिम्मेदारी
विकास कुमार सिंह की रिपोर्ट /इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईoजीoआईoएमoएस/कोरोना को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी घोषणा की, पटना में सभी कोविड-19 के मरीजों का इलाज मुफ़्त में किया जाएगा। चिकित्सीय सेवाओं एवं दवाओं पर हुए खर्च का वहन राज्य सरकार करेगी। वहीं दूसरी तरफ बिहार में कोरोना से एक और IAS अधिकारी ने जान गंवाई… स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त सचिव रविशंकर चौधरी की पटना एम्स में मौत.