पंजाब में नाइट कर्फ्यू का बदला समय, वीकेंड लॉकडाउन का भी ऐलान
चंडीगढ़, निखिल दुबे : कोरोना के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी के बीच पंजाब सरकार ने नाइट कर्फ्यू की समय सीमा बढ़ा दी है. इसके साथ ही वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की गई है. मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर कहा, पंजाब में कोविड-19 मामलों में निरंतर और तेज बढ़ोतरी होने के कारण मंत्रिमंडल ने प्रतिदिन शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लगाने और शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया.”
वर्तमान में, कर्फ्यू पाबंदी प्रतिदिन रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहती है. सीएम ने आगे कहा कि आप सभी से आग्रह करते है कि घर पर रहें और यदि बहुत आवश्यक हो तब ही बाहर निकलें. आपके पूर्ण सहयोग की अपेक्षा है.