लखनऊ /कंट्री इनसाइड न्यूज़ संस्थान में शोक की लहर -DM लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी, प्रधानमंत्री मोदी आपके शासन में “हमारे सीईओ “के डॉ. पिता को नहीं मिला वेंटीलेटर वाला अस्पताल/”पत्रकार” का परिवार देश में कही सुरक्षित नहीं
कौशलेन्द्र पाराशर /कंट्री इनसाइड न्यूज़ परिवार में शोक की लहर, हमारे संस्थान के सीईओ सौरभ निगम के सेवानिवृत्त डॉक्टर पिता डॉ चंद्रशेखर निगम कोरोना से हार गए. आज सुबह 8:00 बजे अपने निवास पर वेंटीलेटर के अभाव में दुनिया में नहीं रहें, पिछले कई दिनों से लगातार उनका पुत्र सौरभ निगम लखनऊ में हॉस्पिटल के लीये लगातार दौड़ भाग किये लेकिन निरंकुश जोगी सरकार में एक जगह नहीं मिला, कंट्री साइड न्यूज़ परिवार लगातार समाचार के माध्यम से मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जोगी, प्रधानमंत्री मोदी और लखनऊ DM से मदद की गुहार लगा रहा था, कई बार मैंने लखनऊ डीएम से मदद मांगी, लेकिन मदद नहीं मिला.अगर एक वेंटीलेटर वाला हॉस्पिटल दे दिया गया होता तो आज डॉ. चन्द्र शेखर निगम जिंदा होते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आप यह जान ले की आपकी सरकार मानवता बचाने में फेल है. आप की सरकार में निरंकुश हो गया है आपका शासन. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्या मदद करने वाला कोई नहीं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिर्फ टीवी पर देखते हैं. पत्रकार का परिवार के ही देश में कही सुरक्षित नहीं. दवा से लेकर अस्पताल तक एक माफिया काम कर रहा है. उस माफिया को अब खत्म नहीं कर सकते. कंट्री इनसाइड न्यूज़ परिवार कभी आप लोगों को माफ नहीं करेगा.