लखनऊ ब्यूरो /आक्रोशित लोगों ने पुलिस चौकी घेरी,आजमगढ़ में शराब पीने से पांच लोगों की मौत की खबर आ रही है। करीब 24 से ज्यादा लोग बीमार बताए जा रहे हैं
प्रियंका भारद्वाज की रिपोर्ट /एक बार फिर शराब ने अपना तांडव दिखाया है। एक तरफ शराब को लेकर दुकानों पर लाइन लगी है तो दूसरी तरफ आजमगढ़ में शराब पीने से पांच लोगों की मौत की खबर आ रही है। करीब 24 से ज्यादा लोग बीमार बताए जा रहे हैं। जहरीली शराब के कारण घटना हुई है। पवई थाना क्षेत्र के मित्तूपुर में हुई घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने हड़कंप की स्थिति है। आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। वहीं, लोगों की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को पुलिस चौकी मित्तूपुर.एसपी ग्रामीण, एसडीएम फूलपुर सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की है। बीमार लोगों का अंबेडकरनगर के जलालपुर में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने रविवार शराब पी थी। सोमवार की रात में मौत हुई है। हालांकि आजमगढ़ पुलिस अपने जिले में मौतों से इनकार कर रही है। उसका कहना है कि अम्बेडकर नगर जिले में मौतें हुईं हैं।