जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 14 जून ::पूर्व मुख्य लेखा पदाधिकारी, हस्तकरघा एवं हस्तशिल्प निगम, मीना बाजार, पटना निवासी आनन्द कुमार दास का निधन 10 जून (गुरुवार) को गाजियाबाद में हो गया।आनन्द कुमार दास एक अच्छे समाजसेवी थे और चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान , पटना के पूर्व अध्यक्ष भी थे।आनन्द कुमार दास का जन्म दिन 10 जून, 1942 था और उनका निधन तिथि भी 10 जून ही था। इस प्रकार उनका निधन उनके जन्म तिथि को ही हुआ है। उनके मृत्यु के दिन उनका 80 वाँ जन्मदिन था।आनन्द कुमार दास विगत कई महीनों से बीमार चल रहे थे उनका ईलाज दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में चल रहा था।आनन्द कुमार दास के बड़े पुत्र प्रकाश चन्द्र ने मुखाग्नि दी । उनका श्राद्धकर्म दिल्ली एनसीआर में स्थित प्रकाश चन्द्र के निवास से सम्पन्न होगा । उनके असामयिक निधन सेपरिजन और समाज के लोग शोकाकुल हैं ।

























