पंजाब डेस्क /वैक्सीनेशन कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन करवाने के लिए एसएमओ डॉ. पूनम गोयल को किया सम्मानित
लुधियाना, निखिल दुबे : साहनेवाल सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. पूनम गोयल को सामाजिक कर्तव्य संगठन के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया. बता दे वैक्सीनेशन कैंप का सफलतापूर्वक आयोजोन करवाने के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया। संगठन ने एसएमओ व उनके समस्त स्टाफ का धन्यवाद किया. सामाजिक कर्तव्य संगठन के सदस्यों द्वारा हमेशा से लोक भलाई में कार्य कर रहे सभी स्टाफ अधिकारियों को सम्मानित किया जाता रहा है। फ्रंटलाइन वर्करों को भी सम्मानित किया गया NGO के सदस्यों द्वारा. इस मौके पर सामाजिक कर्तव्य संगठन के अध्यक्ष अभी मिश्रा, दीपक पासवान, सलाहकार राम सिंह, प्रवीण राजपूत, सूर्य प्रकाश, अरविंद शर्मा मौजूद रहे.