चेन्नई सुपर किंग ने 27 रन से जीता IPL 2021 का खिताब
नई दिल्ली, निखिल दुबे : चेन्नई सुपर किंग्स ने दुबई में कोलकाता के खिलाफ खेले गए आइपीएल के 14वें सीजन के फाइनल में दमदार जीत दर्ज कर चौथा खिताब जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 192 रन बनाए थे जवाब में कोलकाता 165 रन ही बना पाई।
इस मुकाबले में कोलकाता के कप्तान इयोन मोर्गन ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऐसे में चेन्नई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 192 रन बनाए। सीएसके के लिए फाफ डुप्लेसिस ने 86 रन और मोइन अली ने नाबाद 37 और रोबिन उथप्पा ने ताबड़तोड़ 31 रन बनाए।