जम्मू &कश्मीर /आतंकवादियों और उनके हमदर्दों से चुन-चुनकर बदला लेंगे: उपराज्यपाल -मनोज सिन्हा
कौशलेन्द्र पाराशर /आतंकवादियों और उनके हमदर्दों से चुन-चुनकर बदला लेंगे: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा.नागरिकों की हत्याओं के बीच, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवादियों और उनके समर्थकों को निशाना बनाकर मारे गए लोगों के खून की एक-एक बूंद का बदला लेने की प्रतिबद्धता जाहिर की. सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की शांति और सामाजिक-आर्थिक प्रगति और लोगों के व्यक्तिगत विकास को बाधित करने के प्रयास किए जा रहे हैं.उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश के तेजी से विकास के लिए प्रतिबद्धता दोहराई. सिन्हा ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘आवाम की आवाज’ में कहा, “मैं शहीद नागरिकों को अपनी श्रद्धांजलि देता हूं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. हम आतंकवादियों, उनके हमदर्दों को निशाना बनायेंगे और निर्दोष नागरिकों के खून की हर बूंद का बदला लेंगे.