पटना /राजद सुप्रीमो लालु यादव का पटना एयरपोर्ट पर ग्रांड स्वागत, बड़े बेटे तेजप्रताप हो गए नाराज – जगदानंद और सुनील सिंह है दोषी
कौशलेन्द्र पाराशर की रिपोर्ट / राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का पटना एयरपोर्ट पर ग्रांड स्वागत हुआ. तेजस्वी यादव, जगदानंद सिंह,सुनील सिंह ने किया स्वागत. बड़े बेटे तेजप्रताप हो गए नाराज. तेजप्रताप ने कहा कि जगदानंद ने मुझे धक्का दिया. आरजेडी से मुझे किसी प्रकार का मतलब नहीं. लालू प्रसाद यादव को मेरे आवास पर नहीं आने दिया गया.लालू यादव ने एयरपोर्ट पर कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास पर बड़ा हमला बोलते हुए लालू प्रसाद ने कहा कि भक्त चरण दास भकचोंधर दास है. कुशेश्वरस्थान सीट कांग्रेस को हारने और जमानत जब्त कराने के लिए दे देते. कांग्रेस से क्या गठबंधन होगा, क्या मतलब है गठबंधन का. लाल प्रसाद का कांग्रेस को लेकर तेवर काफी तल्ख था. लालू ने अपने अँदाज में कांग्रेस के बिहार प्रभारी की हवा निकाल दी और कहा कि भकचोंधर की बात का कोई मतलब नहीं है.राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव लंबे अंतराल के बाद बिहार पहुंचे हैं. इस बीच उन्हें स्वागत करने के लिए बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यदाव, तेजप्रताप यादव और प्रेदश अध्यक्ष जगदानंद सिंह सहित राजद के कई वरिष्ठ नेता पटना एयरपोर्ट पर आए. इस दौरान लालू प्रसाद यादव के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी और मीसा भारती भी थी. वहीं पटना आने से पहले दिल्ली में राजद सुप्रीमो ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भक्त चरण दास पर विवादित टिप्पणी करते हुए भकचोन्हर कह दिया.