नई दिल्ली/ संगठन को मजबूत करने में लगी भारतीय जनता पार्टी कार्यालय व्यवस्था में भी बड़े बदलाव का फैसला,भाजपा कार्यालयों से हटेगा सभी महासचिव का आवास
कौशलेन्द्र पाराशर की रिपोर्ट /बीजेपी संगठन को मजबूत करने में लगी भारतीय जनता पार्टी कार्यालय व्यवस्था में भी बड़े बदलाव का फैसला हो सकती है. कहा जा रहा है कि पार्टी कार्यालयों में रहने वाले महामंत्रियों के ठिकानों पर गाज गिर सकती है. प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री के अलग-अलग प्रभाव को बरकरार रखने और पार्टी संचालन को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए पार्टी नेतृत्व की तरफ से यह फैसला लिया जा सकता है.बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने की थी युवाओं की तारीफ.अक्टूर की शुरुआत में भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी. भाषा के अनुसार, नड्डा ने युवाओं को परिवर्तन का वाहक बताया और कोविड-19 के दौरान पार्टी की इस युवा इकाई की ओर से किए गए कार्यों की सराहना की. भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित किया था.भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष ने युवा कार्यकर्ताओं को संगठन के लिए काम करने के लिए कहा और कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता लिए विचारधारा में विश्वास करना बहुत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा, ‘हम सब विचारधारा के पथ पर सहयात्री हैं. जब हम विचारधारा के वाहक हैं तो कोई कारण नहीं है कि हमारे संगठन की विचारधारा पीछे जाए.’ संतोष ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि अन्य राजनीतिक संगठनों के विपरीत युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में देश प्रेम व देश के विकास के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा हो.