पटना /मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने घर अर्ध्य देने के बाद रविशंकर प्रसाद के साथ निकले घाटों का दौरा करने
प्रिया सिन्हा की रिपोर्ट/ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर भी छठ व्रत हो रहा ।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबसे पहले अपने आवास पर अर्घ्य दिया. वहाँ उनके बेटे निशांत सहित सभी परिवार के लोग मौजूद रहे.फिर गंगा घाटों के निरीक्षण को निकल गये।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दानापुर से स्टीमर के माध्यम से गंगा नदी किनारे घाटों का निरीक्षण कर रहे। सीएम के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद रविशंकर प्रसाद व कई अन्य मंत्री व अधिकारी हैं। वे गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड समेत अन्य व्यवस्था को देख रहे हैं और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे।