वरीय संपादक -जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 23 नवंबर :: जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) की बिहार कार्यकारिणी समिति ने नयी दिल्ली में विश्व कायस्थ महासम्मेलन ‘उम्मीदों का कारवां’ कार्यक्रम में बिहार की भूमिका पर 23 नवम्बर (मंगलवार) को समीक्षात्मक बैठक की।बैठक के बाद जीकेसी मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार ने बताया कि नयी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आगामी 19 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय स्तर पर विश्व कायस्थ महासम्मेलन ‘उम्मीदों का कारवां’ में बिहार की भूमिका विषयक समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता करते हुए ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद बताया कि कायस्थ समाज को संगठित होकर 19 दिसंबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सभी कायस्थ संगठनों को संगठित होकर अपनी एकजुटता का परिचय देना होगा। एकजुटता के लिए उन्होंने लोगों से अपील भी की है। उन्होंने कहा है कि कायस्थ जाति के लोग हमेशा से समाज का नेतृत्व करते रहे हैं। कायस्थ समाज के लोगों का गौरवशाली इतिहास रहा है, लेकिन आज कायस्थ समाज हाशिये पर चल गया है जिसे संगठित करते हुए मजबूत करने की जरूरत है।ग्लोबल अध्यक्ष ने कहा कि विश्व कायस्थ महासम्मेलन की तैयारी के लिये जीकेसी की बिहार टीम मिलजुल कर अभी से तैयारी करने में लगी हुयी है। उन्होंने बताया कि प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे कायस्थ समाज के पुरोधाओं ने अपने नेतृत्व कौशल से देश को नई दिशा प्रदान की है।कायस्थ समाज अपने स्वर्णिम इतिहास को फिर दोहराएगा।बैठक में जीकेसी की प्रबंध न्यासी श्रीमती रागिनी रंजन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय सिन्हा, बिहार प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद, मीडिया तथा कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार, विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रियदर्शी हर्षवर्धन, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलेश रंजन, पटना जिला उपाध्यक्ष धनंजय प्रसाद, युवा प्रकोष्ठ बिहार के कार्यवाहक अध्यक्ष सुशांत सिन्हा, प्रदेश सचिव चेतन प्रसाद, प्रसून श्रीवास्तव, शुभम कुमार समेत अन्य कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।