पटना ब्यूरो /अपर पुलिस महानिदेशक नैय्यर हसनैन खां के आदेश पर ईओयू की 8 टीमों ने एक साथ एमवीआई और सीओ के ठिकाने पर रेड डाला
विकास कुमार सिंह, सब एडिटर /कोर्ट से सर्च वारंट प्राप्त होने के बाद अपर पुलिस महानिदेशक नैय्यर हसनैन खां के आदेश पर ईओयू की 9 टीमों ने एक साथ तत्कालीन एमवीआई एवं तत्कालीन सीओ के ठिकाने पर रेड डाला हैं । इससे पहले बालू माफियाओं से जुड़े आईपीएस ,डीएसपी ,एसडीओ, डीटीओ, थानाध्यक्ष आदी दर्जनों के ठिकाने पर रेड हो चुकी हैं.पटना के तत्कालीन एमवीआई मृत्युंजय कुमार सिंह पटना ,गोला रोड स्थित आर के अपार्टमेंट ,औरंगाबाद के गोह स्थित गोलापर पैतृक निवास, झारखंड के रांची स्थित साले के दो अपार्टमेंट में एक साथ रेड हुआ ।इसमें तत्कालीन एमवीआई के पास आय से अधिक 5OO % अवैध सम्पत्ति के सबूत मिले है।बालू माफियाओं से साठगांठ कर अवैध वसूली करने वाले पटना के तत्कालीन एमवीआई एवं बिक्रम के तत्कालीन सीओ वकील प्रसाद सिंह के कई ठिकाने पर आर्थिक अपराध इकाई ने बिहार से लेकर झारखंड तक रेड किया हैं