पटना /राष्ट्रीय जनता दल “पंचायती राज प्रकोष्ठ”के फतुहा प्रखंड के अध्यक्ष बने मनीष कुमार यादव- प्रदेश अध्यक्ष,महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी ने दी बधाई
पटना /प्रियंका भारद्वाज की रिपोर्ट / राष्ट्रीय जनता दल के युवा और जुझारू कार्यकर्ता मनीष कुमार यादव को फतवा ब्लॉक का पंचायती राज प्रकोष्ठ विभाग का अध्यक्ष बनाया गया. फतुहा ब्लॉक में बहुत ही मेहनती और जुझारू कार्यकर्त्ता माने जाते हैं मनीष . मनीष कुमार यादव का मनोनयन पटना जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय राय ने किया. अजय राय ने मनोनयन पत्र देते हुए मनीष यादव को कहा कि फतुहा के एक घर तक पहुंचने का प्रयास करना है.पटना जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव जी और तेजस्वी यादव को सपना को पूरा करने के लिए पटना जिला का पंचायती राज प्रकोष्ठ कमर कस चुका है. पटना जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ का एक ही सपना है जल्द से जल्द तेजस्वी यादव बिहार का मुख्यमंत्री बने. पंचायती राज प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र विद्यार्थी ने मनीष को बधाई दी, जितेंद्र कुमार,दिनेश ठाकुर सहित प्रकोष्ठ के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे.