पटना ब्यूरो /प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बरती गई लापरवाही कांग्रेस सरकार का अक्षम्य अपराध है : प्रवक्ता राहुल आनंद
प्रियंका भारद्वाज की रिपोर्ट /प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बरती गई लापरवाही कांग्रेस सरकार का अक्षम्य अपराध है,भाजयुमो,पटना महानगर प्रवक्ता राहुल आनंद ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर पंजाब सरकार द्वारा की गई चूक राजनीति और विरोध का निम्नतम स्तर है। भूतकाल में भी हमने अपने दो प्रधानमंत्रियों को ऐसे ही खो दिया था। आप मोदी जी से नफरत करिये पर ये याद रखना चाहिए की मोदी ही हमारे देश के प्रधानमंत्री है। पड़ोसी मुल्क को वास्विकता पता होता तो तस्वीर कुछ और हो सकती थी ? अगर प्रोटोकॉल की बात की जाये तो बहुत सरे सवालिया निसान खड़े होते हैं ? प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा खिलवाड़ निंदनीय एवं शर्मनाक है। पंजाब सरकार देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा नहीं कर पायी तो वह पंजाब की जनता की सुरक्षा कैसे करेगी? जहां भी कांग्रेस पार्टी की सरकारें हैं, वहां कानून व्यवस्था बड़ी चुनौती बनी हुई है। पंजाब के मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक पे बयां बजी से बेहतर इस्तीफा देना चाहिए।