चंडीगढ़ / आम आदमी पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार भगवंत मान धुरी से चुनाव लड़ेंगे
निखिल दुबे की रिपोर्ट / आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान धुरी विधानसभा से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने मोहाली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की. भगवंत मान को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री का उम्मीदवार द्वारा घोषित किया. भगवंत मान संगरूर से दो बार सांसद रहे हैं.