लखनऊ / समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव” करहल “से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे
सौरभ निगम की रिपोर्ट / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने गृह जनपद क्षेत्र मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे. समाजवादी पार्टी लगातार 1993 से मैनपुरी की करहल जीत रही है. करहल को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है. अखिलेश यादव ने अपने लिए सुरक्षित सीट चुना. जहां से आसान तरीके से चुनाव जीत जाए. समाजवादी पार्टी को मेहनत भी ना करना पड़े. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव वर्तमान में आजमगढ़ से सांसद हैं.