कौशलेन्द्र पाराशर की रिपोर्ट /बिहार में 6 फरवरी तक नाइट कर्फ्यू, शादी में केवल 50 लोगों को इजाजत.बिहार में कोरोना की स्थिति को देखते हुए पुराने प्रतिबंध जारी रहेंगे। राज्य में नाइट कर्फ्यू 6 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। दुकानें रात आठ बजे तक ही खुल सकेंगी। शादी में पहले की तरह 50 लोगों को ही इजाजत दी गई है। स्कूल-कॉलेज भी फिलहाल बंद रहेंगे। सरकारी कार्यालयों में पहले से जारी नियमों का पालन होगा। आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में कोरोना के हालात पर चर्चा के बाद सख्ती बरकरार रखने का फैसला लिया गया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बारे में ट्वीट करते हुए कहा कि कोविड की स्थिति की समीक्षा की गई। कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए वर्तमान में लागू सभी प्रतिबंधों को 6 फरवरी 2022 तक विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। सीएम नीतीश ने सभी लोगों से अनुरोध किया कि सभी लोग विशेष सावधानी बरतें और सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। इससे पहले छह जनवरी से 21 जनवरी तक के लिए पाबंदियां लागू की गई थीं कोविड की स्थिति की समीक्षा की गई। कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए वर्तमान में लागू सभी प्रतिबंधों को 6 फरवरी 2022 तक विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। आप सभी से अनुरोध है कि विशेष सावधानी बरतें एवं सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें.


























