लखनऊ / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- चुनाव के समय नकली समाजवादियों के सपने में श्री कृष्ण आने लगे
सौरभ निगम -लखनऊ / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- चुनाव के समय नकली समाजवादियों के सपने में श्री कृष्ण आने लगे. जन चौपाल में सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर प्रधानमंत्री ने बोला हमला. प्रधानमंत्री मोदी ने अखिलेश यादव को नकली समाजवादी करार दिया. प्रधानमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि जनता की आस्था से कोई सरोकार न रखने वाले इन लोगों को बीजेपी के अपार समर्थन देख अब सपने में भगवान श्री कृष्णा नजर आने लगे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से अपील की और कहा कि UP की भलाई के लिए इन लोगों को सत्ता से दूर रखना जरूरी है. प्रधानमंत्री ने पूछा कि आगरा के दंगों में आरोपियों के सिर पर किसका हाथ था या आप भली-भांति जानते हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि योगी सरकार ने दिखा दिया कि अगर यूपी का विकास कोई कर सकता है तो वह सिर्फ बीजेपी ही कर सकती है.