सौरभ निगम की रिपोर्ट / मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाग्य का फैसला हो रहा है.उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राज्य के 16 जिलों की 59 सीटों के लिए तीसरे चरण का मतदान फिलहाल जारी है। वोटिंग सुबह सात बजे शुरू हुई, जिसमें करहल सीट से ताल ठोंक रहे पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की किस्मत दांव पर लगी है, जबकि पंजाब में भी आज वोटिंग हो रही है।UP में पहले चरण में 10 फरवरी को 58 और दूसरे चरण में 14 फरवरी को 55 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। राज्य में सात चरणों में हो रहे विधानसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान सात मार्च को होगा। परिणाम 10 मार्च को आएंगे।





























