कौशलेन्द्र पाराशर -नई दिल्ली / प्रधानमंत्री मोदी की देशवासियों से अपील – भारत का ताकतवर होना बेहद जरूरी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस समय पूरी दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है. ऐसे में आज भारत को ताकतवर होना बेहद जरूरी और पूरी मानवता के लिए ही है. उत्तर प्रदेश में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आप एक-एक वोट भारत को ताकतवर बनाएगा. बहराइच के पयागपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कठिन समय में एक मजबूत नेता का होना देश के लिए बेहद ही जरूरी है. प्रधानमंत्री ने कहा कि जनता जानते हैं कौन हक दिलाएगा.





























