पटना /गुलाब यादव और महेश्वर सिंह ने भी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आग्रह को ठुकरा दिया था, राजद सुप्रीमो लालू यादव ने दोनों को पार्टी से निकाला
कौशलेन्द्र पाराशर की रिपोर्ट / पूर्व राजद लोकसभा प्रत्याशी गुलाब यादव और महेश्वर सिंह ने भी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आग्रह को ठुकरा दिया था, राजद सुप्रीमो लालू यादव ने दोनों को पार्टी से निकाला. तेजस्वी यादव ने कई बार दोनों को समझाने का प्रयास. लेकिन वे नहीं माने.लोकसभा चुनाव में गुलाब यादव को राजद ने झंझारपुर से प्रत्याशी भी बनाया था। किंतु वह चुनाव हार गए थे। वह अपनी पत्नी को विधान परिषद चुनाव में मधुबनी सीट से उतारना चाहते थे,
जिसे तेजस्वी यादव ने नामंजूर कर दिया और मेराज आलम को प्रत्याशी बनाया। इसके विरोध में गुलाब ने अपनी पत्नी को निर्दलीय प्रत्याशी बनाने का ऐलान कर दिया। महेश्वर सिंह ने भी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आग्रह को ठुकरा दिया और पूर्वी चंपारण से खुद को दावेदार घोषित कर दिया, जबकि वहां से राजद ने बब्लू देव को प्रत्याशी बनाया है।