पटना / बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा 2025 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहेंगे नीतीश कुमार,अपने दल के लोगों से कहा इसी अटकलबाजी से बोचहा चुनाव हारे
कौशलेन्द्र पाराशर पटना से / बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा 2025 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहेंगे नीतीश कुमार,अपने दल के लोगों से कहा इसी अटकलबाजी से बोचहा चुनाव हारे. सुशील मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश को लेकर अटकलबाजी जारी रखना आप पार्टी और सभी के लिए दुर्भाग्यपूर्ण. सुशील मोदी ने अपने पार्टी और जेडीयू के लोगों को याद दिलाया 2020 में विधानसभा चुनाव में पीएम और सीएम के चेहरे पर मांगा गया था वोट. सुशील मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि जब प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि बिहार में एनडीए सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही कार्यकाल पूरा करेगी. तब भी झूठ फैलाना थेथरलॉजी है कि भाजपा बीच में ही अपना मुख्यमंत्री बनवाना चाहती है. सुशील मोदी ने जोर देकर कहा कि 2020 का चुनाव एनडीए ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे पर लड़ा था. जनता ने इस पर भरोसा किया और नीतीश कुमार की सरकार बनी. इस शरारत का असर बोचहा उपचुनाव पर भी पड़ा. सुशील मोदी ने स्पष्ट कर दिया कि जनादेश 2025 तक के लिए मिला है और नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे.