हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा- “समान नागरिक संहिता “पर हम विचार कर रहे हैं
प्रिया सिन्हा, चीफ सब एडिटर /हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा- “समान नागरिक संहिता “पर हम विचार कर रहे हैं. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का यह बयान विधानसभा चुनाव से पूर्व अहम माना जा रहा है. उत्तराखंड के बाद हिमाचल प्रदेश ने भी समान नागरिक संहिता की कदम बढ़ाने के संकेत दे दिए. सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि हम इसकी समीक्षा कर रहे होली से लागू करने के लिए तैयार हैं. सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इसी साल चुनाव होने हैं और इससे पहले इसको लागू करने पर हम विचार कर रहे हैं. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल एक शांति पूर्ण राज्य है और वह इस तरह का राजनीतिक शैली कारगर नहीं होगा. मुख्यमंत्री जयराम ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश में सामाजिक कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है.