पटना /RJD पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अजय राय चाँदमणि को बनाया पटना जिला का महासचिव- अथमलगोला में खुशी की लहर
कौशलेन्द्र पाराशर की रिपोर्ट /राष्ट्रीय जनता दल पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अजय राय ने पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी की मौजूदगी में राष्ट्रीय जनता दल के समर्थक और ग्रामीणों में जाने पहचाने नाम चंद्र मणि कुमार को पटना जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ का महासचिव मनोनीत किया. चंद्र मणि अथमलगोला निवासी हैं. बरसों से पार्टी से जुड़े रहे हैं. उनके परिवार के कई सदस्य मुखिया रह चुके हैं और रवि पुर में मुखिया प्रत्याशी रहे बहुत ही कम वोटों से चुनाव हारे. जिला अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि चंद्रमणि कुमार को राष्ट्रीय जनता दल का महासचिव मनोनीत होने पर पंचायती राज प्रकोष्ठ राष्ट्रीय जनता दल बहुत ही मजबूत होगा. प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी ने चांदमणि को बधाई दी.चाँदमनी के बनने से अथमलगोला में खुशी की लहर है. दिनेश ठाकुर महासचिव RJD पंचायती राज ने भी चंद्रमणि को बधाई दी.