लखीसराय/नगर परिषद मे व्याप्त भष्ट्राचार के विरोध मे आमरण अनशन पर बैठे पूर्व उपसभापति
डॉ संजीव सिंह की रिपोर्ट /लखीसराय।बड़हिया नगर परिषद मे व्याप्त भष्ट्राचार के विरोध मे कृष्णा चौक पर पूर्व उपसभापति प्रमोद कुमार सिंह आमरण-अनशन शुरू कर दी है।आमरण-अनरण मे का समर्थन पूर्व सभापति बसंती देवी एवं कई वार्ड पार्षदों ने किया है।पूर्व उपसभापति प्रमोद कुमार सिंह ने बड़हिया नगर परिषद मे आवास योजना, स्ट्रीट लाइट मे धांधली, डीजल खरीद मे धांधली,करोड़ो समानो की खरीदारी बाजार मूल्य से अधिक दर क्रय करना, सरकारी कर्मियो को आवास योजना का लाभ की जांच की मांग को लेकर आमरण-अनशन किया।उन्होंने बताया कि डीएम से लेकर कमिश्नर एवं नगर विकास विभाग तक जांच कर कार्रवाई की मांग किया है।लेकिन अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नही की गई है।जब तक कार्रवाई नही की जाएगी।तब तक आमरण-अनशन पर बैठे रहेंगे।