सौरभ निगम लखनऊ से / मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में कहा – अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है योजनाएं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंच रहा है. केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश सरकार मिलकर योजनाओं का लाभ धर्म और व क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर दे रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनके कार्यकाल में काशी की नई विकास यात्रा शुरू हुई है. अब दुनिया नई काशी को देख रही है. श्री काशी विश्वनाथ धाम का शुभारंभ के बाद अब तक ऐसा कोई दिन नहीं जब पांच लाख श्रद्धालु लोगों का काशी आगमन ना हुआ हो. परम आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से जुड़कर विकास कार्य करते रहने का एक अच्छा उदाहरण पेश किया है.





























