कौशलेन्द्र पाराशर -पटना से /प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्यमंत्री नितीश कुमार और राज्यपाल फागू चौहान ने पटना एयरपोर्ट पर स्वागत किया, बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय मौजूद.बिहार विधानसभा के शताब्दी समापन समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पटना पहुचे हैं.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री होंगे जो बिहार विधान सभा के कार्यक्रम में शामिल होंगे. पीएम नरेन्द्र मोदी के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं.PM शाम 5 बजकर 20 मिनट पर पटना एयरपोर्ट पहुंचें. पटना एयरपोर्ट पर राज्यपाल चौहान,सीएम नीतीश कुमार सहित कई नेता उनके स्वागत के लिए मौजूद रहें और स्वागत किया.स्वागत के बाद शाम 5 : 56 मिनट पर विधानसभा में प्रवेश कर जाएंगे.संध्या 6 बजे प्रधानमंत्री शताब्दी स्मृति स्तंभ का अनावरण करेंगे. पीएम शाम 6.05 बजे शताब्दी उद्यान नामकरण करेंगे. इस उद्यान में औषधीय पौधे लगाए गए हैं. शाम 6 बजकर 10 मिनट पर पीएम विधानसभा संग्रहालय और अतिथिशाला का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे. शाम 6 बजकर 15 मिनट पर पीएम मंच से लोगों को संबोधित करेंगे और उसके बाद7 बजकर 10 मिनट पर हवाई अड्डे के लिए निकल जाएंगे.



























