झारखण्ड -बोकारो डेस्क /एसपीओ ने फंदे से झूलकर दी अपनी जान
प्रिया सिन्हा की रिपोर्ट /एसपीओ ने फंदे से झूलकर दी अपनी जान-बोकारो जिला अंतर्गत बेरमो थाना के एसपीओ संजय सिंह उर्फ शोभनाथ सिंह ने जवाहर नगर स्थित अपने आवास में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नही चल पाया है। स्थानीय पुलिस भी स्पष्ट कारण नहीं बता पा रही है। बेरमो थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार सिंह से जब इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या ही लग रहा है। आगे इसकी जांच की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी की जा रही है।वहीं मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। इस घटना से आसपास के लोग काफी मर्महत हैं। आपको बता दें कि मृतक संजय सिंह का उम्र लगभग 54 वर्ष का रहा होगा,और वह काफी मिलनसार व्यक्ति के स्वामी थे।