दिल्ली / कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की बड़ी घोषणा – दबाव में नहीं आएंगे -महंगाई के खिलाफ होगा प्रदर्शन
प्रिया सिन्हा की रिपोर्ट -दिल्ली / कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की बड़ी घोषणा – दबाव में नहीं आएंगे -महंगाई के खिलाफ होगा प्रदर्शन. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा कांग्रेस मुख्यालय से जुड़े मार्ग को बंद करना अपवाद के बजाय आम बात हो गई है. जयराम रमेश ने कहा कि फिर यही साबित करता है कि यह रहस्यमई है. राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि महंगाई बेरोजगारी और खाद पदार्थों पर जीएसटी के मुद्दे पर प्रदर्शन को रोकने के लिए पार्टी मुख्यालय की घेराबंदी की है. इसके साथ ही दिल्ली पुलिस के द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. कांग्रेस पार्टी का कहना है कि वह इसे दबाव में नहीं आएगी और शुक्रवार को इस मुद्दे पर देशव्यापी प्रदर्शन करेगी. कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य मुख्यालय से प्रधानमंत्री के निवास की तरफ कूच करेंगे. संसद सदस्य सांसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक जाएंगे.