कौशलेन्द्र पाराशर -पटना / शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश ने दी भाजपा( PM मोदी )को चेतावनी- 2024 की चिंता करे भाजपा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश के सभी विपक्षी नेताओं से एकजुट होने का आह्वान किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव की चिंता करें. वे 2024 के आगे रह पाएंगे या नहीं. मुख्यमंत्री ने वर्ष 2024 में सफलता पाने के लिए पूरे विपक्ष को एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी जदयू की ताकत अब कम हो गई है. इसके पीछे भारतीय जनता पार्टी है. शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेई को भी याद किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई जब हम लोग जार्ज साहब के नेतृत्व में एनडीए में गए थे बहुत प्यार करते थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे पार्टी के सभी नेताओं के मन में था कि हम लोग अब एनडीए से हट जाएं. सभी के सलाह पर हमने एनडीए से हटने का निर्णय लिया. अब सब ठीक है.

























