रंजय कुमार की रिपोर्ट /बिहार राजद के उपाध्यक्ष बिनोद श्रीवास्तव ने बिहार सरकार के गन्ना मंत्री का किया अभिनंदन,बिहार सरकार के गन्ना मंत्री डॉ शमीम अहमद का बड़ा बयान.अगर बिहार में कही भी चीनी मिल खुलेगी तो वो सबसे पहले मोतिहारी में खुलेगी.भाजपा वाले एक सप्ताह में ही पगला गए है ,,उनकी हालात खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली हो गई है ,,गन्ना मंत्री का बयान,भारी संख्या में राजद कार्यकर्ता ब कई विधायक भी सम्मान समारोह में लिए हैं हिस्सा. बिहार सरकार के गन्ना मंत्री और नरकटिया विधायक शमीम अहमद का अभिनंदन राजद के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष बिनोद श्रीवास्तव ने किया ,नगर भवन में उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित सगौली विधायक,कल्याणपुर विधायक सहित कई कार्यकर्ताओं ने गन्ना मंत्री का भव्य अभिनंदन किया ।गन्ना मंत्री ने मीडिया को बताते हुए कहा की अगर बिहार में पहला चीनी मिल कही खुलेगा तो सबसे पहले मोतिहारी में खुलेगा,वही कल्याणपुर विधायक ने भाजपा नेताओं की खिंचाई की और कहा की गन्ना की खेती करके किसान अपने लडकी की शादी कराते थे ,सिर्फ पारंपरिक खेती से किसानों का भला नहीं होने वाला है।





























