निखिल भारद्वाज की विशेष रिपोर्ट /पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एडीजी जितेंद्र कुमार गंगवार ने डीजीपी प्रकरण मामले में कहा कि अभी इस मामले में 5 लोगों को नामजद किया गया जिसमें से 4 की गिरफ्तारी हो चुकी है और उनको जेल भेजा जा चुका है नंबर 1 जो है उनकी गिरफ्तारी कि कोशिश किया जा रहा है,उनके पकड़े जाने के बाद आगे का खुलासा हो सकता है, इस मामले में अभी जांच चल रही है इसीलिए विस्तार पूर्वक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं बताया जा सकता है आगे जो भी खुलासा होगा वह पत्रकारों को बताया जाएगा, वहीं उन्होंने कहा है कि इस बार छठ महापर्व की तैयारी भी जोरों शोर से की गई है ,पटना के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट किया गया है ,सिर्फ पटना में 30 डीएसपी रैंक के अफसर को तैनात किए गए हैं किसी तरह की अप्रिय घटना ना हो इसको लेकर के अभी प्रशासन काफी सख्त है,




























