झारखण्ड ब्यूरो /राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना की स्थलीय जांच करने CRM की सात सदस्यों की एक टीम देवघर में
प्रिया की रिपोर्ट /केंद्र सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना की स्थलीय जांच करने CRM की सात सदस्यों की एक टीम देवघर पहुंची जहां, जिला देवघर सदर अस्पताल में उन्होंने तमाम योजनाओ की समीक्षा कर प्रगति की जांच की. इस बाबत जानकारी देते हुए जांच टीम की लीडर ने बताया की, उनलोगो ने समीक्षा के दौरान यह जानने की कोशिश की कि, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चल योजनाओं मे किसी प्रकार की समस्या तो नहीं आ रही. और अगर ऐसा है तो उसे दूर कैसे किया जाए इस पर चर्चा की गई. आपको बता दें की, केंद्रीय टीम के सदस्य राज्य के दो जिलों गुमला और देवघर के दौरे पर हैं.