झारखण्ड ब्यूरो /राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू कल देवघर में, करेंगी बाबा बैद्यनाथ का दर्शन
प्रिया सिन्हा की रिपोर्ट /राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू कल देवघर में।बाबा विश्वनाथ मंदिर में करेंगी पूजा अर्चना। बता दें कि राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार द्रोपदी मुर्मू देवघर से झारखंड की धरती पर कदम रखेंगी। जानकारी अनुसार द्रोपदी मुर्मू बाबा मंदिर में 45 मिनट तक पूजा अर्चना करेंगी। झारखंड प्रशासन के द्वारा महामहिम की यात्रा की तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है. महामाहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने आ रही हैं. सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद महामहिम की अगवानी करेंगे.