झारखण्ड ब्यूरो /आम आदमी पार्टी के जमशेदपुर महानगर टीम की ओर से कंबल का वितरण
रिंकू की रिपोर्ट /आम आदमी पार्टी के जमशेदपुर महानगर टीम की ओर से प्रथम चरण के अंतर्गत रात 11:30 बजे इस ठिठुरन भरी ठंड में पूरे जमशेदपुर का एक हिस्सा हमारे टीम द्वारा यानी जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के अंतर्गत टेल्को कड़ंगाझार बाजार, बिरसानगर, तीनप्लेट, बारीडीह और गोलमुरी में जरूरतमंद के बीच कंबल का वितरण हमारी महानगर टीम के द्वारा रात 2:00 बजे तक संपन्न हुआ।रोड पर गरीब गुरबा और जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण पार्टी के मुखिया और दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री के नाम पर जोरदार नारा के साथ कंबल का वितरण किया गया।गरीब गुरबा के कंबल के लिए सिर्फ और सिर्फ ईमानदारी और कर्मठ नेता केजरीवाल केजरीवाल जी के इन्हीं नारों के साथ इतनी ठिठुरन भरी ठंड में कंबल का वितरण किया गया। मौके पर महानगर अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, अमरीक सिंह जख्मी,अभिषेक कुमार चौबे, रमेश प्रसाद और शंभू नाथ चौबे मौजूद थे.