प्रियंका भारद्वाज की रिपोर्ट /बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के विचारोपरांत प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह के निर्देशानुसार राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय मे हर मंगलवार को होने वाले “सुनवाई कार्यक्रम” को विधानसभा के बजट सत्र चलते रहने के कारण स्थगित कर दिया गया है।राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि हर मंगलवार को होने वाले सुनवाई कार्यक्रम जब तक बजट सत्र चलता रहेगा तब तक के लिए “सुनवाई कार्यक्रम” स्थगित रहेगा।
इन्होंने बताया कि बजट सत्र की समाप्ति के बाद सुनवाई कार्यक्रम पूर्व की तरह चलेगा, जिसकी सूचना सभी को समय पर दी जाएगी ।
एजाज ने आगे बताया कि बजट सत्र में सभी माननीय मंत्रीगण विधान मंडल के बजट सत्र में भाग लेंगे, जिस कारण सुनवाई कार्यक्रम को स्थगित किया गया है।

























