कौशलेन्द्र पाराशर की रिपोर्ट ; बिहार सरकार द्वारा बिहार के बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी देने के निर्णय का स्वागत करते हुए राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी, उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी और उर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्र यादव को बधाई दी है।
राजद प्रवक्ता ने बताया कि पिछले दिनों विधुत नियामक आयोग द्वारा बिजली दर में वृद्धि का निर्णय लिया गया था। जिससे उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ जाता। उपभोक्ताओं की परेशानियों को महसूस करते हुए उनके उपर बढ़े हुए दर का बोझ नहीं पड़े इसके लिए राज्य सरकार द्वारा आज 13114 करोड़ रूपया सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया है। जो जनहित में लिया गया एक सराहनीय और ऐतिहासिक फैसला है।
उन्होंने ने कहा कि बगैर कोई आर्थिक बोझ डाले बिहार का द्रुतगति से विकास बिहार की महागठबंधन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि केन्द्र सरकार की गलत नितियों के कारण विधुत नियामक आयोग को बिहार में बिजली दरों में वृद्धि करनी पड़ी है। महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों की तुलना में बिहार को ऊंचे दाम पर बिजली खरीदनी पड़ती है। जबकि केन्द्र को ” वन नेशन वन टेरिफ ” का सिद्धांत लागू करना चाहिए जिसकी मांग बिहार सरकार द्वारा अर्से से की जाती रही है।





























