निरसा /11 अप्रैल को झारखंड सचिवालय घेराव कार्यक्रम सफल बनाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमन्त सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
अजीत सिंह की विशेष रिपोर्ट : 11 अप्रैल को झारखंड सचिवालय घेराव कार्यक्रम सफल बनाने को लेकर भाजपाइयों द्वारा हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ नारों के साथ रविवार को चिरकुंडा शहीद चौक पर चिरकुंडा मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर वर्तमान झामुमो सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। नेतृत्व कर रहे हैं चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने मीडिया से कहा कि वर्तमान झामुमो की हेमंत सरकार भ्रष्टाचारी,निकम्मी सरकार हैं। हेमंत सरकार हटाने के लिए 11 अप्रैल को पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ता रांची जाएंगे और झारखण्ड सचिवालय का घेराव कर हेमंत सरकार हटाने की मांग करेंगे। जय प्रकश सिंह ने कहा कि वर्तमान हेमंत सरकार कोयला,बालू की लूट मचा रखी है। हेमंत सरकार जनता से किए हुए वादों को पूरा नहीं कर पाई। राज्य के युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगने का काम किया है। भाजपा झारखण्ड और झारखण्ड के जनता के लिए झारखंड सचिवालय घेराव कर हेमंत सरकार को हटाने की मांग करेगी।