सौरभ निगम -लखनऊ ब्यूरो / अतीक- अशरफ हत्याकांड की जांच के लिए न्यायिक आयोग के गठन का नोटिफिकेशन जारी, न्यायिक आयोग 2 महीने में जांच करेगा। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या की जांच के लिए तीन सदस्य न्यायिक आयोग का गठन कर दिया। इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अरविंद कुमार त्रिपाठी इस आयोग के अध्यक्ष होंगे। यूपी सरकार ने गृह विभाग के कमीशन ऑफ इंक्वायरी एक्ट 1952 के तहत इस आयोग का गठन किया है। यह आयोग 15 अप्रैल को प्रयागराज के घटनाक्रम की विशेष जांच कर 2 माह के अंदर शासन को अपना रिपोर्ट सकेगा। पुलिस महानिदेशक पद से सेवानिवृत्त आईपीएस सूबेस कुमार सिंह, सेवानिवृत्त जनपद न्यायाधीश बृजेश कुमार सोनी न्यायिक आयोग के 2 सदस्य होंगे। इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अरविंद कुमार त्रिपाठी को बड़ा सख्त जज माना जाता है।





























