प्रिया सिन्हा की रिपोर्ट /रांची में बोले सीएम नीतीश – विपक्ष एकजुट होकर लड़ेगा लोकसभा चुनाव, नीतीश के मार्गदर्शन में काम करेंगे सीएम। लोकसभा चुनाव 2014 को लेकर विपक्षी दलों को एकजुट करने के बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुहिम रांची में दिखा। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर करीब 1 घंटे तक विपक्ष एकता पर चर्चा हुआ। इस चर्चा में राष्ट्रीय जनता दल के कमांडर और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मौजूद रहे। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित अन्य नेताओं का भव्य स्वागत किया। साथी सभी नेताओं ने मिलकर संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के मुख्य में यही था कि मीडिया पर केंद्र सरकार का नियंत्रण हो गया है सभी का एक ही आरोप रहा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि इतिहास बदलने की कोशिश की जा रही है। वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हम सभी केंद्र में विपक्ष की भूमिका में हैं। विपक्षी विचारधारा को विस्तार देने के लिए प्रारंभ हो चुका है चर्चा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सभी के विचारों के लिए एक समान बनाने के लिए जल्द विस्तार से चर्चा होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि नीतीश कुमार से कुछ कुछ जानना और सीखना है।