पटना /मोबाइल कारोबारी को कदमकुंआ थाना क्षेत्र के नागा बाबा ठाकुरबारी के पास हत्या करने वाले 9 में 7 अपराधी गिरफ्तार-वैभव शर्मा, SP – सेंट्रल पटना
CIN ब्यूरो पटना /बीते 24 जुलाई को पहली सोमवारी के दिन घर से अपने मोबाइल दुकान जाने के दरमियान बाइक पर सवार अपराधियों ने मोबाइल कारोबारी को कदमकुंआ थाना क्षेत्र के नागा बाबा ठाकुरबारी के पास दिनदहाड़े बैक टू बैक 5 गोलीमार घायल कर दिया था. स्थानीय लोगों के द्वारा पटना के पीएमसीएच अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था.जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया था. उस मामले का खुलासा करते हुए पटना सिटी एसपी सेंट्रल वैभव शर्मा ने बताया कि घटना में शामिल 9 में से 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. जिनके पास से घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार और जिंदा कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया.सभी गिरफ्तार आरोपी पहले भी जा चुके हैं.जेल वहीं घटना के मुख्य दो आरोपी पुलिस के गिरफ्त से अभी भी फरार है.जिसकी गिरफ्तारी के लिए पटना पुलिस द्वारा छापेमारी जारी है.