साहेबगंज /एसपी नौशाद आलम ने भक्ति रस में लगाई डुबकी
प्रियंका की रिपोर्ट /साहिबगंज:- साहिबगंज जिले के विश्व प्रसिद्ध कन्हैया स्थान इस्कॉन मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर देश भर के श्रद्धालुओं वहां पहुंचे। वही एसपी नौशाद आलम ने गुरुवार की देर रात वहां पहुंचे सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान वहां बह रही भक्ति की बयार में एसपी ने भी डुबकी लगाई। एसपी ने कीर्तन मंडली के साथ जमकर झाल बजाया। कीतर्न कर भक्तों का हौंसला बढ़ाया। भजन-कीर्तन के उपरांत उन्हें भगवान श्रीकृष्ण का दर्शन करते हुए देश व राज्य में सुख-समृद्धि, अपराध मुक्त समाज की कामना की। एसपी ने इस दौरान पुजारियों, श्रद्धालुओं व कमिटी के पदाधिकारियों से व्यवस्था की जानकारी भी ली। इस अवसर पर एसपी ने कहा कि भारत एक धर्म निरपेक्ष देश हैं। यहां हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी वर्षों से एक दूसरे के पर्व-त्योहारों में शिरकत करते आ रहे हैं। सभी को एक दूसरे के धर्म का आदर करना चाहिए। कहा कि साहिबगंज में ऐसी परंपरा देखने को मिलती है। यहां सभी आपसी प्रेम व सद्भाव के साथ रहते हैं। इसका नमूना तीनपहाड़ में चेहल्लुम के दौरान भी देखने को मिला। मुस्लिम व हिन्दू सभी मिलकर चेहल्लुम मनाते हैं। देश की एकता व अखंडता सर्वोपरि है।