लातेहार जिला के बरवाडीह :- बरवाडीह प्रखण्ड परिसर अंतर्गत प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय के जर्जर सरकारी आवास का छज्जा एकएक टूट कर गिर गया जिसमें प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राकेश बाल बाल बच गए । मिली जानकारी के अनुसार उक्त स्थान में बैठ कर सरकारी कार्य का निष्पादन कर रहे थे पर छज्जा टूट के गिरने के कुछ मिनट पूर्व दूसरे कमरे में चले गए थे तभी यह हादसा हुआ । ज्ञात है यह उक्त सरकारी क्वाटर पूरी तरह से जर्जर हो चुका है वही निर्माणधीन नया सरकारी क्वाटर का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है जिस कारण बीडीओ जर्जर आवास में रहने को मजबूर है ।





























