CIN /बिहार के राज्यपाल से मिली नारी सुरक्षा सेना अध्यक्ष
जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 30 मार्च, 2024 ::बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ से नारी सुरक्षा सेना अध्यक्ष रीता सिंह ने मुलाकात कर अनुरोध की है कि नारी, विधवा और बालिकाओं पर हो रहे अत्याचार और अत्याचार से पीड़ित लोगों की सहायता करने में नारी सुरक्षा सेना को आपकी सहयोग की आवश्यकता है। आपकी सहयोग मिलने पर हमारी संस्था जिसका उद्देश्य की पूर्ति में गति मिलेगी। हमारी संस्था पीड़ित महिलाओं के साथ होने वाली विभिन्न समस्याओं का सामना करने में उन्हें आवश्यक संसाधनों, समर्थन और सशक्तिकरण प्रदान करती है ताकि वे सुरक्षित और सही तरीका से पूर्ण जीवन जी सके।
रीता सिंह ने बताया कि हमारी संस्था जागरूकता अभियान, शैक्षणिक कार्यशाला, व्यापारिक परीक्षण और महिलाओं के अधिकारों के पक्ष में प्रचार -प्रसार के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए जागरूकता करने और समर्थन देने का काम करती है।उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला अपनी अधिकार और कर्तव्य से बिल्कुल अंजान/अनभिज्ञ रहती है और शोषित होती रहती है, ऐसे में हमारी संस्था उन्हें मदद करती है और उन्हें दिशा निर्देश देकर उनकी जीवन को नई आशा प्रदान करने का काम करती है। उन्होंने कहा कि बिहार के राज्यपाल से मिलकर महिलाओं के लिए घर की व्यवस्था पर भी चर्चा की। साथ ही साथ नारी हेल्प लाइन पटना के सुरक्षित नहीं रहने की बात उदाहरण स्वरूप महिला हेल्प लाइन की संरक्षक प्रमिला कुमारी द्वारा महिलाओं पर 18 सालों से जुल्म, उन पर एफ आई आर नही होना आदि बिन्दुओं पर चर्चा की।