72 घंटे से रखे शव की नहीं हुई पहचान पीजीआई चंडीगढ़ में ईलाज के दौरान हुई थी मौत
पंजाब ब्यूरो : लुधियाना के नीची मंगली सरकारी स्कूल के सामने 60 वर्षीय बुजुर्ग एक सप्ताह पहले बेहोशी की हालत में पड़ा था। जिसे इलाके के लोगो ने इलाज के लिए चंडीगढ़ पीजीआई अस्पताल भेजा गया था। जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई।
वही ईश्वर कालोनी चौकी इंचार्ज गुरचरण सिंह सेखों ने बताया इलाके के लोगो ने एक बुजुर्ग को बेहोशी की हालत में चंडीगढ़ पीजीआई अस्पताल इलाज के लिए ले गए थे। जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। वही इलाके के लोगो से पूछताछ की गई मगर कोई सुराख नहीं मिला। बुजुर्ग का शव 72 घंटे के लिए अस्पताल में रखा हुआ है। बुजुर्ग की पहचान अभी तक नहीं हुई है।